राहुल के बाद अब प्रियंका गांधी उत्तराखंड में भरेंगी हुंकार, अल्मोड़ा में इस दिन चुनावी सभा को करेंगी संबोधित!

राहुल के बाद अब प्रियंका गांधी उत्तराखंड में भरेंगी हुंकार, अल्मोड़ा में इस दिन चुनावी सभा को करेंगी संबोधित!

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अल्मोड़ा में रैली करेंगी।

कांग्रेस नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आठ जनवरी को अल्मोड़ा में चुनावी सभा को सम्बोधित कर सकती हैं। जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रियंका श्रीनगर में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचेंगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक तय तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। उनका अभी संभावित कार्यक्रम तय किया गया है। फिलहाल, प्रियंका गांधी का उत्तराखंड में दो स्थानों के लिए कार्यक्रम तय हुआ है। महिला और युवा वोटरों का समर्थन हासिल करने और अपने चुनाव प्रचार अभियान को धार देने को कांग्रेस ने ये फैसला किया है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कुछ समय पहले इस सम्बंध में अपनी सोशल मीडिया में जारी की गई पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है। उन्होंने लिखा था कि प्रियंका गांधी गढ़वाल और कुमाऊं आएं, इसके लिए हम सारे गढ़वाल और कुमाऊंवासी उनको सादर आमंत्रित करते हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के उत्तराखंड चुनावी दौरे के बाद राहुल गांधी भी 18 जनवरी को प्रदेश में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *