उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एसओजी और पुलिस ने 155 नशीले इंजक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में नेपाली युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने होली के दौरान नेपाली युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जाजरदेवल थाना के पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग पर नैनीपातल के पास नेपाली युवक राजेन्द्र लुहार निवासी बेतड़ी, नेपाल गंभीर हालत में मिला था। बताया गया कि युवक पहाड़ी से गिर कर घायल हो गया।

जाजरदेवल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक का भाई भरत लुहार सामने आया और उसने ललित लुहार व अर्जुन लुहार निवासी न्यायदेव वार्ड-3, महाकानी अचंल बेतड़ी, नेपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोनों को जिम्मेदार ठहराया।

दी गई तहरीर में आगे कहा गया कि दोनों आरोपियों ने होली खेलने के दौरान पहले उसके भाई को पत्थरों से मारा और उसके बाद पहाड़ी से धक्का मार कर नीचे गिरा दिया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार देर रात को पंडा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *