महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को फिर झटका लगा है। महज दो हफ्ते के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।

फिर बढ़ गए हैं LPG के दाम, जानिए आज से कितने में मिलगा गैस सिलेंडर

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को फिर झटका लगा है। महज दो हफ्ते के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।

आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3.50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही पूरे देश में LPG के दाम 1000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। वहीं उत्तराखंड के ज्यादातर शहरों LPG के दाम पहले से ही एक हजार के पार थे। अब और महंगा हो गया है। देहरादून में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1018.50 रुपये है। उत्तराखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर चंपावत में है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 1037.50 रुपये है।

इससे पहले 7 मई को भी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया था। उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं, आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *