उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीएम को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बधाई संदेश भी लिखा है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुरू किया विशेष अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वो 72 साल के हो गए हैं। इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

देश-विदेश से पीएम को शुभकामना संदेश आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीएम को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बधाई संदेश भी लिखा है।

पीएम के जन्मदिन पर देशभर में लोग लोगों के हित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पीएम के बर्थडे के मौके पर एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के घर से ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस दौरान सीएम ने शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के परिजनों से मुलाकात भी की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले नेहरू कॉलोनी और शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के नेशविला रोड स्थित घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मना रही है। जिसकी शुरुआत आज से हो गई है और इसका समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को होगा।

कौन थ मेजर विभूति ढौंडियाल?

2019 पुलवामा में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल जन्मदिन के दिन ही शहीद हो गए थे। जिस दिन विभूति शहीद हुए उस दिन उनका 35वां जन्मदिन था। शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का जन्म 18 फरवरी 1985 को हुआ था। शहीद मेजर तीन बहनों के इकलौते भाई थे। तीनों बहनें उनसे बड़ी हैं। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। शहीद मेजर ढौंडियाल की पत्नी बतौर लफ्टिनेंट सेना में शामिल हो गई हैं। पति की शहादत के बाद नितिका ने सेना में भर्ती होने का मन बनाया था। कई राउंड की परीक्षा और मेडिकल पास करने के बाद बतौर लेफ्टिनेंट उन्होंने सेना ज्वाइन कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *