आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद बेहतर इलाज के लिए जरूरत पड़ी तो सिंगापुर भी जा सकते हैं।

लालू यादव की अब कैसी है तबीयत? जानें उन्हें इलाज के लिए कहां ले जाने की है तैयारी

आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद बेहतर इलाज के लिए जरूरत पड़ी तो सिंगापुर भी जा सकते हैं।

लालू प्रसाद इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली जाने वाले हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने लालू को पुराना मित्र बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

लालू प्रसाद का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी स्थिति में पहले से सुधार हो रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी, क्योंकि यह उनका अधिकार है। उन्होंने बताया कि शाम को वे दिल्ली जा रहे हैं।

वहीं, आरजेडी के नेता और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों की दुआ और प्रार्थना काम कर रही है, उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा उनका इलाज दिल्ली एम्स का चल रहा है, आज शाम उनको बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अच्छे इलाज के लिए वो उन्हें सिंगापुर भी ले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सकरुलर रोड पर लालू प्रसाद सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके कंधे में फ्रैक्च र हो गया। इसके बाद वे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। लालू पहले से ही विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हैं।

तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। उन्होंने कहा, मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया था। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी दलों के नेता उनका हालचाल ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री भी लगातार जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी हमारी बात हुई है। सभी की दुआ है कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *